होर्मुज में अपने जहाजों पर फायरिंग से भड़का भारत, ईरानी राजदूत को सम्मन भेजने की तैयारी !

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 06:42 PM (IST)

International Desk: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद भारत सरकार सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। विदेश मंत्रालय जल्द ही ईरान के राजदूत को तलब कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्षेत्र से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद उन्हें वापस मुड़ना पड़ा। इनमें से एक जहाज बहुत बड़ा तेल टैंकर (VLCC) बताया जा रहा है, जिसमें करीब 20 लाख बैरल तेल था।

 

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UK Maritime Trade Operations ने भी जानकारी दी है कि एक अन्य टैंकर के पास दो गनबोट आईं और उस पर फायरिंग की गई। इन गनबोट्स को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ा माना जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कुछ और जहाज भी फायरिंग की चपेट में आए, हालांकि इसकी पूरी पुष्टि अभी नहीं हुई है।


ईरान ने पहले ही होर्मुज जलडमरूमध्य पर कड़ा नियंत्रण लागू करने की बात कही है। उसने साफ किया है कि जब तक अमेरिका उस पर लगे प्रतिबंधों में ढील नहीं देता, तब तक इस समुद्री रास्ते पर कड़े नियम लागू रहेंगे।वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए समुद्री प्रतिबंध जारी रहेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News