अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू का मोदी सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल, अब 2024 तक देंगे सेवा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 03:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है। भारत सरकार ने तरणजीत सिंह संधू का कार्यकाल जनवरी 2024 के अंत तक एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। बता दें कि संधू जनवरी 2023 में सेवानिवृत होने वाले थे। 

 

28 नवंबर को भारत के राजपत्र में एक अधिसूचना जारी की गई, जिसमें कहा गया कि भारत के राष्ट्रपति ने अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू का कार्यकाल एक साल तक और बढ़ा दिया है। अधिसूचना में कहा गया कि तरनजीत सिंह संधू का कार्यकाल अब की अवधि ( 01.02.2023 से 31.01.2024 तक या अगले आदेश तक जारी रहेगी। 

 

तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में एक ऐसे एक अनुभवी अधिकारी हैं जिन्होंने तीन बार वाशिंगटन डीसी में अपनी सेवाएं दी हैं - 1997 और 2000 के बीच कांग्रेस को संभालने वाले एक युवा राजनीतिक अधिकारी के रूप में, 2013 और 2017 के बीच मिशन के उप प्रमुख के रूप में, और फिर 2020 की शुरुआत से राजदूत के रूप में। तरनजीत सिंह संधू के कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका के संबंधों में काफी प्रगाढ़ता आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News