सुबह को रॉबर्ट और शाम को प्रियंका, कमांडो से भरा रहता है लोधी गार्डन

punjabkesari.in Thursday, Jan 25, 2018 - 08:46 AM (IST)

नेशनल डेस्कः इन दिनों लोधी गार्डन बंदूकधारी कमांडो से भरा दिखाई देता है, चाहे सुबह हो या फिर शाम। यद्यपि गांधियों ने यह यकीनी बनाया है कि वे गार्डन में आने वाले लोगों व सैर-सपाटा करने वालों के लिए कोई परेशानी नहीं पैदा करेंगे मगर उनकी कमांडो के साथ नियमित आधार पर मौजूदगी बनी रहती है। प्रियंका गांधी को एस.पी.जी. का सुरक्षा कवच मिला हुआ है जबकि रॉबर्ट वाड्रा के अपने सुरक्षागार्ड हैं।

प्रियंका नियमित रूप से शाम के समय लोधी गार्डन में दिखाई देती हैं और तेज गति के साथ जॉगिंग करती हैं। वह एस.पी.जी. कमांडो के साथ एक घंटा सैर करती हैं। प्रियंका सैर के जूतों के साथ तेज गति से चलती हैं और एक किलोमीटर तक जॉगिंग करती दिखाई देती हैं। कभी-कभार उनके साथ एक महिला पत्रकार या कोई अन्य महिला दिखाई देती है। प्रियंका गांधी बहुत से राजनीतिक मामलों पर राहुल गांधी को सलाह देती हैं। इसके विपरीत रॉबर्ट वाड्रा सुबह के समय लोधी गार्डन में कम से कम 90 मिनट तक दौड़ते हैं। उनके साथ कमांडो भी होते हैं। रॉबर्ट हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखते हैं या उनके लिए एक कमांडो बोतल लेकर चलता है। वह साइकिल या बाइक पर आता है और किसी से नहीं मिलता-जुलता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News