जेल में हो रही थी रामलीला, माता सीता को ढूंढने के बहाने 2 कैदी हो गए फरार

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 04:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के हरिद्वार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। हर साल की तरह इस बार भी रोशनाबाद जेल में रामलीला का मंचन चल रहा था। इस दौरान शुक्रवार को बंदरों की भूमिका निभा रहे दो कैदी मौका देखकर भाग गए।

यह घटना बीती रात शुक्रवार की है। जिस समय रामलीला के दौरान हरिद्वार जेल से दो खतरनाक कैदी फरार हो गए। मंचन के एक ओर माता सीता की खोज हो रही थी, वहीं दूसरी ओर दो बंदर के रूप में कैदी दीवार फांदकर भाग गए। सभी लोग रामलीला के मंचन में व्यस्त थे और किसी को भी इस घटना का पता नहीं चला। जेल से फरार हुए अपराधियों की पहचान पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा, यूपी के रूप में हुई है। दोनों ने पौढ़ी लगाकर दीवार फांदी। फरार हुए दोनों कैदी गंभीर अपराधों के दोषी हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया। फिल्हाल, अपराधियों की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि पंकज एक हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था, जबकि राजकुमार किडनैपिंग के मामले में ट्रायल पर है। कैदियों के फरार होने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News