शर्मनाक घटना! बेटे से जिंदगी की भीख मांगता रहा पिता, संपत्ति के लालच में अंधे बेटे ने बाप के गले में घोंप दी छेनी

punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 04:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 15 अगस्त को हुई एक निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में जिस बेटे ने पुलिस के सामने अनजान बनकर इंसाफ की गुहार लगाई थी, वही अपने पिता का कातिल निकला। पुलिस के अनुसार बेटे ने संपत्ति के लालच में इस भयानक वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- 4 लाख से ऊपर की सैलरी वालों को लगेगा झटका! Income Tax Department ने बनाए दो नए नियम

 

क्या था पूरा मामला?

14 और 15 अगस्त की रात फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र के टोडरपुर बोथरी गांव में ईश्वरदयाल (50) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनका शव उनके घेर (एक तरह का खुला आंगन) में मिला था, जिस पर प्लास्टिक की रस्सी और किसी नुकीले हथियार के निशान थे। ईश्वरदयाल की पत्नी जमुना देवी ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें बनाईं। गहन छानबीन के दौरान पुलिस को ईश्वरदयाल के बेटे डोरीलाल पर शक हुआ। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें- iphone17 launch date: Apple ने दिया बड़ा हिंट, iPhone 17 की लॉन्च तारीख की लीक !

 

इस वजह से रची साजिश

डोरीलाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर एक मुकदमा चल रहा था और उसे डर था कि कहीं वे केस जीतने के बाद अपनी जमीन बेच न दें। इसी डर और संपत्ति के लालच में उसने अपने ही पिता को मारने का फैसला किया।

डोरीलाल ने बताया कि उसने पहले प्लास्टिक की रस्सी से ईश्वरदयाल का गला घोंटा और फिर छेनी से उनके गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह चुपचाप वहां से चला गया और पुलिस के आने पर एक अनजान शख्स की तरह बर्ताव करता रहा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुई प्लास्टिक की रस्सी, छेनी और उसके कपड़े बरामद कर लिए हैं। डोरीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News