ग्रह रुठने से पहले देते हैं ये संकेत, वक्त रहते हो जाएं सावधान !

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 07:06 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

मनुष्यों पर वैसे तो हजारों, लाखों ग्रहों का प्रभाव पड़ता है किन्तु विशेष प्रभाव 9 ग्रहों का ही होता है। राहू और केतु छाया ग्रह हैं फिर भी ये अपना प्रभाव पूर्ण रूप से दिखाते हैं। जब भी किसी के जीवन में कोई भी शुभ अथवा अशुभ कार्य होता है तो उसका पूर्ण श्रेय मनुष्य के कर्म और ग्रहों को ही जाता है। सभी परेशानियों और सुखी जीवन का संबंध ग्रहों से है। यदि कोई ग्रह अशुभ फल देने वाला होता है तो उससे पूर्व वह कुछ संकेत देता है। यदि संकेतों को समझ कर उस ग्रह का उपाय किया जाए तो आने वाली विपत्ति से बचा जा सकता है।

PunjabKesari Impact of Planets

सूर्य 
सूर्य का संबंध हड्डी से है। यदि हड्डियों में दर्द रहने लगे तो सूर्य ग्रह का अशुभ प्रभाव है।
तेज धूप में खड़ा रहना या कोई ऐसा कार्य करना जिससे धूप में खड़ा अथवा चलना पड़े।
बार-बार थकना, गला सूख जाना।
अदालत में प्रतिकूल प्रभाव पडऩा। 
किसी सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी से लड़ाई-झगड़ा होना।
सिर में दर्द रहना, चमड़ी के रोग होना, आंखों के रोग होना।
ताम्बे का सामान खराब होना।
घर में रोशनी के उपकरण खराब होना।
फसलों का सूख जाना।
पिता से बार-बार लड़ाई-झगड़ा या विवाद होना।

चंद्र 
पानी की टंकी से पानी लीक होना। नल का बार-बार टूटना।
पानी का कोई भी उपकरण खराब होना।
दूध का उबल कर गिरना।
मोती, नग का खो जाना।
पहने हुए सफेद वस्त्र का अचानक फट जाना।
माता को मानसिक परेशानी होना।
किसी स्त्री के साथ विवाद-बहस होना।
किसी पालतू पशु की मृत्यु।
खाने-पीने की वस्तुएं खराब होना।
लव अफेयर में तनाव या लड़ाई-झगड़ा।


मंगल 
भूमि के लिए लड़ाई-झगड़ा।
किसी अस्त्र-शस्त्र से चोट लगना।
किसी पुलिस कर्मचारी से विवाद।
घर की ईंटों का टूटना।
हवन की अग्नि का स्वयं ही अचानक बंद होना।
घर में व्यर्थ ही आग लग जाना।
किसी बलवान व्यक्ति से विवाद।
स्कूटी, बाइक से चोट लगना।
लाल रंग का कोई वस्त्र अचानक फट जाना।
हाथ में चोट लगना।

बुध 
हरे रंग का कोई वस्त्र अचानक फट जाना।
हरी सब्जियों का खराब होना।
पढ़ाई करने के बाद भी पढ़ा हुआ याद न रहना।
किसी बनिए अथवा दुकानदार से विवाद।
त्वचा के रोग।
किसी कार्य में जानबूझ कर पैसा लगाना जबकि आपको ज्ञात है कि आपका कार्य नष्ट हो जाएगा।

PunjabKesari Impact of Planets

गुरु 
गुरु, शिक्षक से विवाद होना।
शिक्षक को मन में गाली देना।
जानबूझ कर असत्य बोलना।
किताबों का अचानक फट जाना।
सिर के बालों का टूटना।
किसी भी प्रकार का कोई आभूषण गुम हो जाना।

शुक्र 
सुंदर स्त्रियों से विवाद।
सैंट की शीशी का गिर कर टूट जाना।
अचानक दाद, खुजली होना।
किसी आदरणीय महिला के बारे में गलत सोचना।
पैरों के अंगूठे का सुन्न होना।
स्वप्न दोष जैसे रोगों का आना।

शनि 
किसी विकलांग व्यक्ति से विवाद।
भिखारी यदि आपको गाली दे तो समझ जाएं कि शनि आपसे नाराज होने वाले हैं।
घटिया व्यक्तियों से विवाद होना।
नींद का ज्यादा आना।
किसी काले रंग के पशु की मृत्यु हो जाना। 
लोहे से चोट लगना।
दाढ़ी मूंछों का बढऩा यदि आप क्लीन रहते हो।

राहू
घर में मरी हुई छिपकली का मिलना।
किसी धार्मिक स्थान पर जाकर भी स्नान न कर पाना।
पालतू जानवर का खो जाना।
धूम्रपान वाले व्यक्तियों से अचानक मित्रता होना और उनका धूम्रपान से उठने वाला धुआं आपके चेहरे पर पड़ना।
आवश्यक वस्तुओं का गुम होने लगना।
नाखूनों का खराब होना।
   
केतु 
अचानक मुंह से गाली का निकलना।
अचानक शुभ अथवा अशुभ समाचार का मिलना।
पालतू पक्षी की मृत्यु 
पैर के नाखूनों का खराब होना।
मजाक करते-करते विवाद।
अचानक फिसल कर गिर जाना।

ज्योतिष बॉक्सर देव गोस्वामी
devgoswami530@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News