IMD alert: गुजरात-मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
punjabkesari.in Sunday, Jun 22, 2025 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में तेज़ बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 जून से 26 जून तक देश के अलग-अलग राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
गुजरात और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट
गुजरात: 21 जून को कई इलाकों में 20 सेमी से अधिक बारिश की चेतावनी।मध्य प्रदेश: 23 जून को अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान।
इन दोनों राज्यों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी आपात स्थिति की आशंका जताई जा रही है।
उत्तर भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: रुक-रुक कर भारी बारिश की संभावना।
उत्तर प्रदेश: 22 और 23 जून को अत्यधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान।
इन इलाकों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, बिजली गिरने का भी खतरा।
पूर्वोत्तर भारत में भी लगातार बारिश का दौर
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की आशंका है। नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज
➤ 21 जून: आंशिक बादल, शाम को गरज-चमक और हल्की बारिश।
➤ 22–23 जून: मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं (50 किमी/घंटा तक)।
➤ 24 जून: हल्की से मध्यम बारिश जारी, तापमान में गिरावट।
➤ आईएमडी की सलाह: बिजली गिरने से बचें, अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करें।
मछुआरों के लिए चेतावनी
➤ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ऊंची लहरों और तूफानी हवाओं का खतरा।
➤ गुजरात, कोंकण, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार और तमिलनाडु तटों से मछुआरों को दूर रहने की सलाह।