Heavy Rain Alert: अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 07:57 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी भारत में भी बारिश और कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। IMD ने अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पश्चिमी भारत में बारिश के आसार
31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम का अलर्ट
28 से 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

तापमान
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और फिर 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मध्य और पूर्व भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहने के बाद इसमें 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 115 नॉट्स की गति वाली सबट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम सक्रिय है। इसके साथ ही नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 31 दिसंबर से आसपास के मैदानों को प्रभावित करेगा। इन सिस्टम्स के असर से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है।

कोहरा और धुंध का अलर्ट
घना से बहुत घना कोहरा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह कोहरा 1 जनवरी तक रहेगा। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कोल्ड वेव की चेतावनी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 28 से 29 दिसंबर तथा बिहार और हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और झारखंड में 28 और 29 दिसंबर को कोल्ड वेव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को मछुआरों को दक्षिण अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News