33 करोड़ देवी-देवताओं से मिलना हो तो यहां आएं

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 02:09 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा

PunjabKesari

16 मई से भगवान श्री हरि विष्णु का प्रिय महीना पुरुषोत्तम मास (मलमास-अधिमास) आरंभ हो गया है। जब दो अमावस्या के बीच सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश नहीं करते हैं तो मलमास होता है। एक वर्ष में 12 नहीं, बल्कि 13 महीने आते हैं। कहते हैं इस दौरान धार्मिक कार्य करने से पुण्यों की प्राप्ति होती है। मान्यता है की 1 महीने तक 33 करोड़ देवी-देवता बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में निवास करते हैं। यह भी कहा जाता है की इस स्थान पर भगवान शालीग्राम (श्री हरि विष्णु का एक रूप) का विधि-विधान से पूजन करने वाले व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। यहां पर बने ब्रह्मकुंड पर संत-महात्माओं सहित पर्यटकों का भारी मेला लगा रहता है।

PunjabKesari
जगतपिता ब्रह्मा के मानस पुत्र राजा बसु ने राजगीर के ब्रह्मकुंड में यज्ञ किया तो 33 करोड़ देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया। वह सभी यज्ञ में भाग लेने आए। जनश्रुति है की जब सभी देवी-देवता यज्ञ में भाग लेने आए तो एक ही कुंड में स्नानादि करने में उन्हें समस्या हुई, ब्रह्मा जी ने उनकी इस समस्या का निदान करने के लिए  22 कुंड और 52 जलधाराओं का निर्माण किया।

PunjabKesari
ऐसा माना जाता है कि मलमास मेले के दौरान राजगीर के अतिरिक्त दूसरे स्थान पर पूजा-पाठ करने वाले लोगों को किसी तरह के फल की प्राप्ति नहीं होती क्योंकि सभी देवी-देवता तो राजगीर में वास कर रहे होते हैं।

PunjabKesari
एक महीने तक जो व्यक्ति राजगीर में स्नान, दान और भगवान श्री हरि विष्णु की भक्ति करता है, वह सभी पापों से मुक्त हो जाता है और वह स्वर्गलोक में मिलने वाले आनंद का भागी बनता है। 

PunjabKesari

क्या आपने कभी इस पेड़ को देखा है

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Related News