बेटियों को बंदूक थमाई तो करे देंगी बदमाशों को छलनी: शिवराज सिंह

punjabkesari.in Monday, May 08, 2017 - 03:57 PM (IST)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों को बंदूक थमाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब वो बेटियों के हाथों में बंदूक देंगे तब वो अपराधियों की छाती छलनी कर देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब उन्हीं बेटियों के हाथों में डंडे थमाए जाएंगे तो वो बेटियां मनचलों की धुनाई कर ठिकाने लगाएंगी। मुख्यमंत्री ने बलात्कारियों को फांसी पर लटकाने की वकालत की है। शिवराज सिंह टीकमगढ़ में बुंदेलखंड सृजन किसान महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने ये बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में पुलिसकर्मियों की नियुक्ति में बेटियों के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षण देने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि जब समाज की बेटियां सशक्त होंगी तब हर घर-परिवार समृद्ध होगा। उन्होंने देवी-देवताओं के प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देवासुर संग्राम में राक्षसों ने देवताओं के हरा दिया था तब वे लोग मां दुर्गा, मां काली के पास आए थे और दुष्ट राक्षसों का नाश करने को कहा था। उसी तरह हमारे समाज में जो भी अपराधी या बदमाश हैं उनके खात्मे के लिए बेटियों के हाथों में बंदूक थमाना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने, 12वीं क्लास तक छात्र-छात्राओं को मुफ्त किताब देने और छात्रवृति देने की भी बात कही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News