IAF aircraft crash: विमान हादसे में 5 वायु सैनिकों की मौत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया गहरा शोक
punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 03:20 PM (IST)
नेशनल डेस्क: असम के जोरहाट जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच वायु सैनिकों की मौत हो गई है। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कहा कि असम के जोरहाट में An-32 विमान दुर्घटना में पांच वायु सैनिकों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है।
Deeply anguished by the loss of five Air Warriors in the An-32 accident at Jorhat, Assam.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 13, 2026
Sqn Ldr Prashant Singh, Flt Lt Shubham Kumar, Sgt Jitendra Sharma, Agniveervayu Khemaram Kumawat and Agniveervayu Danish Alam made the supreme sacrifice in the line of duty. Their courage… https://t.co/eChXozjT85
स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। देश उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है।
आप को बता दें कि असम के जोरहाट जिले में शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया यह घटना तब हुई जब 43 स्क्वाड्रन का एएन-32 विमान रोवरिया क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन में उतर रहा था। इस विमान में सामान लदा था। प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना पांच जवान की मौत हो गई है। पूरे वायुसेना स्टेशन को सील कर दिया गया है और किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि हादसा किस वजह से हुआ।
