Air India के विमान में दिखीं दरारें, क्या यात्रियों की सुरक्षा पर मंडरा रहा है कोई बड़ा खतरा? Video Viral
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 05:31 PM (IST)
Turbulence in Air India: बीते दिन एयर इंडिया की फुकेत- दिल्ली फ्लाइट में सवार यात्रियों को उस समय डर का सामना करना पड़ा जब विमान को हवा में कुछ देर के लिए टर्बुलेंस (हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा। एयर इंडिया का कहना है कि इस दौरान 4 क्रू मेंबर्स समेत 17 लोग घायल हुए हैं। दरअसल 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI379 को क्रूज़ के दौरान कुछ देर के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया। हालांकि अन्य 137 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को सेफली बाहर निकाल लिया गया।
<
Air India Phuket-Delhi PLANE CRACKS after DROPPING 300 FEET MID-AIR — 17 INJURED, including 4 CREW
— RT (@RT_com) August 4, 2026
Lands SAFELY pic.twitter.com/pyAaYeSmFP
>
एयर लाइन के अनुसार किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बयान में कहा गया, "कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मेडिकल जांच और देखभाल के लिए एयर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ़ द्वारा एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया।" शाम को एयरलाइन द्वारा जारी बयान में बताया गया कि सभी 5 यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है।
बयान में कहा गया, "आज पहले, फुकेत से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ़्लाइट AI2379 को क्रूज़ के दौरान अचानक ऊंचाई कम होने की समस्या का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद विमान सामान्य रूप से चलता रहा और 11:07 बजे (IST) दिल्ली में सुरक्षित उतरा। एयरबस A320neo विमान में 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे। इनमें से 13 यात्रियों और चार क्रू सदस्यों को चोटें आईं और उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। 4 अगस्त को 18:50 बजे तक, पांच यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी लोगों का इलाज और देखभाल जारी है।"
नागरिक उड्डयन मंत्रालय का बयान
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है।
