हैदराबाद को मिलेगा नया एयरपोर्ट, 1 अगस्त को PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 01:47 AM (IST)
विशाखापत्तनमः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अगस्त को यहां के पास भोगपुरम में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू हवाई अड्डे का उद्घाटन कर सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह उद्घाटन भारत के सबसे महत्वपूर्ण विमानन अवसंरचना परियोजाओं में से एक के पूरा होने का प्रतीक है और उत्तरी तटीय आंध्र के लिए बेहतर संपर्क, आर्थिक विकास और क्षेत्रीय विकास के एक नए युग की शुरुआत करता है।
जीएमआहर हवाई अड्डा लिमिटेड की सहायक एमजीआर विशाखापत्तनम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (जीवीआईएएल) द्वारा विकसित इस हरित हवाई अड्डा को क्षेत्र की बढ़ती विमानन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इसकी शुरुआती क्षमता प्रति वर्ष 60 लाख यात्री की है, जिसे चरणों में बढ़ाकर चार करोड़ यात्री प्रति वर्ष से ज़्यादा किया जा सकता है। इस हवाई अड्डा में 3,800 मीटर लंबा‘कोड 4ई'रनवे, एक आधुनिक एकीकृत यात्री टर्मिनल, खास कार्गो सुविधाएं और उन्नत अवसंरचना है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के विमान के परिचालन को संभालने में सक्षम है।
उद्घाटन से पहले, केंद्र और राज्य सरकारों ने हवाई अड्डा को विशाखापत्तनम और आस-पास के जिलों से जोड़ने वाले सड़क सम्पकर् परियोजनाओं में तेज़ी लाई है। सात मुख्य अप्रोच रोड, बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवा और बेहतर राजमार्ग सम्पकर् से हवाई अड्डा पर आने-जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी। यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार , 'अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का खुलना आंध्र प्रदेश की विमान यात्रा में एक अहम पड़ाव है।
इससे यात्रियों, व्यापारियों और निवेशकों के लिए नये मौके बनेंगे और साथ ही विशाखापत्तनम की‘गेटवे ऑफ़ द ईस्ट'और पूर्वी भारत के आर्थिक विकास के मुख्य इंजन के तौर पर स्थिति और मज़बूत होगी।'
