HIV पॉजिटिव निकला दूल्हा, रिश्ता टूटा तो बदला लेने के लिए युवती के शरीर में उतारा संक्रमित खून; अब दी जान

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 11:53 AM (IST)

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय युवती ने मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक कलंक के डर से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह वही युवती थी, जिसे एक महीने पहले उसके ही रिश्तेदार ने जबरन 'HIV संक्रमित खून' का इंजेक्शन लगाया था।

क्या है पूरा मामला?
घटना की शुरुआत पिछले महीने 11 मार्च को हुई थी। आरोपी युवक, जिसकी पहचान मनोहर के रूप में हुई है, युवती का रिश्तेदार है। दोनों की शादी तय हुई थी, लेकिन जब युवती के परिवार को पता चला कि मनोहर के माता-पिता HIV संक्रमित हैं, तो उन्होंने सितंबर 2024 में मनोहर का भी टेस्ट करवाया। जब मनोहर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, तो युवती ने तुरंत शादी तोड़ दी। इस बात से नाराज होकर मनोहर ने युवती के घर में घुसकर उसे जबरन अपना संक्रमित खून इंजेक्शन के जरिए लगा दिया। पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मानसिक तनाव नहीं झेल पाई पीड़िता
पुलिस के अनुसार, इस जानलेवा हमले के बाद से युवती गहरे सदमे और मानसिक तनाव में थी। वह समाज में होने वाली बदनामी और बीमारी के डर से जूझ रही थी। शुक्रवार को उसने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News