कलयुगी पति का कारनामा, दूसरी औरत के चक्कर में पत्नी को जिंदा जलाया

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 01:29 PM (IST)

सागर : खुरई में एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला डाला। मामला देहात थाना क्षेत्र के सहोद्रा बाई राय वार्ड का है। जानकारी के अनुसार पति राम के दूसरी औरत के साथ संबंध थे जिसके चलते पति-पत्नी में रोजाना झगड़ा होता था। शुक्रवार को हररोज की तरह दोनों में विवाद हुआ तो तैश में आकर पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया।

हादसे में पीड़िता बुरी तरह झुलस गई जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashar

Recommended News

Related News