हर महीने कर दें सिर्फ ₹5000 रुपए का निवेश और फिर इतने दिन में आप बन जाएंगे करोड़पति, जानें कैसे?

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 09:27 AM (IST)

Monthly 5000 SIP Calculation : क्या आप भी मानते हैं कि करोड़पति बनने के लिए लाखों की सैलरी या बहुत बड़ी विरासत की जरूरत होती है? अगर हां तो आप गलत हैं। निवेश की दुनिया में SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) एक ऐसा टूल है जो एक आम इंसान को भी लंबी अवधि में करोड़पति बना सकता है। इसमें सबसे बड़ा हाथ 'कंपाउंडिंग' (चक्रवृद्धि ब्याज) का होता है जिसे दुनिया का आठवां अजूबा भी कहा जाता है।

₹5000 की SIP: कब छुएंगे 1 करोड़ का आंकड़ा?

अगर आप हर महीने ₹5000 का निवेश करते हैं और आपको औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है तो आपका सफर कुछ इस तरह होगा:

  • समय: आपको ₹1 करोड़ का फंड बनाने में लगभग 26 साल का समय लगेगा।

  • आपका निवेश: इन 26 सालों में आप अपनी जेब से कुल ₹15.60 लाख जमा करेंगे।

  • कंपाउंडिंग का जादू: आपको मिलने वाला अनुमानित रिटर्न लगभग ₹85 लाख होगा, जिससे आपका कुल फंड ₹1 करोड़ से ज्यादा हो जाएगा।

PunjabKesari

कंपाउंडिंग: रिटर्न पर मिलने वाला रिटर्न

SIP में शुरुआती सालों में पैसा धीरे-धीरे बढ़ता है लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है आपके पिछले मुनाफे पर भी ब्याज मिलने लगता है। यही वजह है कि निवेश के आखिरी 5-7 सालों में आपका पैसा सबसे तेजी से बढ़ता है। इसलिए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि SIP को बीच में बंद करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Ranchi Plane Crash: खराब मौसम बना काल! रूट बदलने की मांग के बाद भी क्यों हुआ रांची प्लेन क्रैश? जानें क्या थी बड़ी चूक

निवेश का सही तरीका: कहां लगाएं पैसा?

पैसे को सुरक्षित रखने और बेहतर रिटर्न पाने के लिए एक्सपर्ट्स पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन की सलाह देते हैं:

  1. इंडेक्स फंड (Index Fund): ₹5000 में से ₹3000 इंडेक्स फंड में लगाएं। यह कम रिस्क वाला और स्थिर विकल्प है।

  2. फ्लेक्सी कैप फंड (Flexi Cap): बाकी के ₹2000 फ्लेक्सी कैप फंड में डालें। यह फंड मैनेजर को बाजार के हिसाब से बड़ी, मध्यम और छोटी कंपनियों में निवेश की छूट देता है।

  3. हाइब्रिड फंड: अगर आप बिल्कुल सुरक्षित चलना चाहते हैं तो इक्विटी और डेट के मिश्रण वाले हाइब्रिड फंड को चुन सकते हैं।

PunjabKesari

लक्ष्य को जल्दी हासिल करने का स्मार्ट तरीका

अगर आप 26 साल का इंतजार नहीं करना चाहते तो 'Step-up SIP' अपनाएं। हर साल अपनी SIP की रकम को 10% बढ़ाएं (जैसे इस साल 5000, अगले साल 5500)। इससे आप 1 करोड़ का लक्ष्य बहुत पहले ही हासिल कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News