PNB Special FD Scheme: बैंक की 444 दिन वाली FD में मिलेगा बंपर ब्याज, ₹5 लाख निवेश पर इतना होगा रिटर्न

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:12 AM (IST)

नई दिल्ली : सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानि जोकि FD हमेशा से पसंदीदा विकल्प रहा है। बैंकों द्वारा पेश की जा रही स्पेशल एफडी स्कीम्स में ब्याज दरें काफी आकर्षक हैं। इसी कड़ी में देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 444 दिन वाली स्पेशल एफडी निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही है।

इस स्कीम में आम नागरिकों से लेकर सीनियर सिटीजंस और अति वरिष्ठ नागरिकों को तगड़ा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी कराने की सुविधा देता है जिस पर 3% से लेकर 7.40% तक का ब्याज मिलता है। बैंक की 444 दिन वाली विशेष जमा योजना पर दी जाने वाली सालाना ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

सामान्य नागरिक (General Citizens): 6.60% प्रति वर्ष

वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens - 60 वर्ष से अधिक): 7.10% प्रति वर्ष

अति वरिष्ठ नागरिक (Super Senior Citizens - 80 वर्ष से अधिक): 7.40% प्रति वर्ष

लेकिन यदि आप PNB की 444 दिन वाली स्पेशल एफडी में ₹5,000,000 (5 लाख रुपये) जमा करते हैं, तो टैन्योर पूरा होने पर आपको मिलने वाला रिटर्न:

PunjabKesari

सामान्य नागरिकों के लिए

ब्याज दर: 6.60%

मिलेगा ब्याज: ₹41,443

कुल मैच्योरिटी राशि: ₹5,41,443

PunjabKesari

सीनियर सिटीजंस के लिए

ब्याज दर: 7.10%

मिलेगा ब्याज: ₹44,690

कुल मैच्योरिटी राशि: ₹5,44,690

PunjabKesari

सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए

ब्याज दर: 7.40%

मिलेगा ब्याज: ₹46,646

कुल मैच्योरिटी राशि: ₹5,46,646

वहीं बैंकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले अतिरिक्त ब्याज (0.50% से 0.80% तक अधिक) के कारण यह योजना रिटायर्ड लोगों के लिए बिना किसी बाजार जोखिम (Market Risk) के बेहतर कमाई का एक विश्वसनीय माध्यम बन गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News