भूस्खलन से गिरा कच्चा मकान, 1 व्यक्ति की मौत, कई मवेशी भी दबे

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 06:23 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा) : पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में स्थित गांव बफलीआज में बुधवार दोपहर भूस्खलन की चपेट में आकर एक कच्चा मकान गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ बकरियां एवं भैंसें भी मकान की चपेट में आकर मर गयीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर गांव बफलीआज में मीर मोहम्मद का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया उस समय मीर मोहम्मद घर के अंदर ही था और मलबे में दब गया। लोगों ने शोर मचाया तथा राहत अभियान चलाया और फौरन पुलिस को सूचना की जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News