भीषण सड़क हादसा: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धलुओं की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, छह लोगों की मौत
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 05:25 PM (IST)
धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को एक कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचक वासा के निकट बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर हुआ। दुर्घटना के सभी पीड़ित कार में सवार थे और गुजरात के रहने वाले थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि बदनावर से लगभग चार किलोमीटर दूर पंचक वासा के निकट उज्जैन की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "मृतकों में सभी गुजरात के रहने वाले थे। अब तक चार मृतकों की पहचान हो चुकी है।
#WATCH बदनावर, मध्य प्रदेश: बदनावर में एक ट्रेलर और ईको वैन के बीच टक्कर हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2026
एएसपी धार विजय डावर ने कहा, "बदनावर में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। प्रथम जानकारी के अनुसार, एक परिवार जो उज्जैन से आ रहा था, उसी दौरान रॉन्ग साइड से आने वाले… pic.twitter.com/DRSCK86AfQ
शेष की पहचान की जा रही है। कंटेनर ट्रक के आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।" बेलापुरकर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलते ही सभी से साझा की जाएगी।
