तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 कांवड़ियों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 12:05 AM (IST)

नेशनल डेस्क : मेरठ जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुaबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना जानी पुलिस थाना क्षेत्र में एमआईईटी कॉलेज के पास उस समय घटी जब दिल्ली के शाहदरा निवासी तीनों युवक गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे थे। उसने कहा कि गोपाल (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल (20) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गणेश इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News