NH-17 पर भीषण सड़क हादसा, शिक्षक की मौके पर मौत; फिल्म निर्देशक समेत 3 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 06:36 PM (IST)

Road Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के वाशाबाड़ी इलाके में एक कार पलटने से एक स्कूल शिक्षक की मौत हो गई, जबकि नेपाली फिल्म निर्देशक और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार देर रात करीब एक बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर बागराकोट इलाके में हुआ, जब कार में सवार लोग सिलीगुड़ी जा रहे थे। मृत व्यक्ति की पहचान बागडोगरा सरकारी स्कूल के शिक्षक विकास विश्वकर्मा (46) के रूप में हुई है। वहीं, नेपाली फिल्म निर्देशक उदीप थापा, बादल विश्वकर्मा और सबिन थापा का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पलट गई, जिसकी वजह से शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय निवासियों के एक समूह ने करीब एक घंटे तक राहत और बचाव अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News