दो साल बाद स्कूलों में होली का जश्न, छात्रों ने दोस्तों संग मिलकर खूब लगाया रंग-गुलाल, सेल्फी का भी दिखा क्रेज

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 10:42 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना महामारी के बीच आम जनजीवन एक बार फिर पटरी पर लौट रहा है। बाजारों में लोगों की भीड़ है। स्कूल-कॉलेजों खुलने लगे हैं। दो साल से शिक्षा के क्षेत्र में आई तमाम परेशानियों को भूलकर एक बार फिर छात्र स्कूल आने लगे हैं। छात्रों के चेहरे खिलने लगे हैं।
PunjabKesari
इस बीच होली का त्योहार भी आ रहा है। 18 मार्च को होली है। बाजारों में रंगों और पिचकारी की धूम है। लोग खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ रहे हैं। उधर, छात्रों ने होली की छुट्टियों से पहले दोस्तों के साथ रंग-गुलाल से होली खेली। दो साल बाद छात्रों की भीड़ और रंगों का यह मेल देखने को मिल रहा है। छात्रों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है।
PunjabKesari
राजधानी दिल्ली के स्कूलों से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। जहां छात्र होली के रंगों के सराबोर में डूबे नजर आए। छात्र एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगा रहे हैं और खुशी जाहिर कर रहे हैं। छात्र घर जाने से पहले अपनी मित्र मंडली के साथ सेल्फी भी लेते नजर आ रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में हर्बल गुलाल के साथ छात्र होली खेलते नजर आए। दो साल बाद ऐसा मौका आया है, जब छात्रों ने अपने मित्रों और सहपाठियों के बीच जाकर होली खेली है।
PunjabKesari
दरअसल, जनवरी 2020 में देश में कोरोना की दस्तक के बाद 22 मार्च 2020 को केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया था। स्कूल-कॉलेज बंद थे। कोरोना की पहली लहर के बाद पाबंदियां जारी रहीं और महामारी को देखते हुए एहतियातन तौर पर स्कूलों को बंद रखा गया।
PunjabKesari
कोरोना की दूसरी लहर में भी कुछ हाल ऐसा ही रहा लेकिन अब देश में करीब करीब 80 फीसदी आबादी को कोविड वैक्सीन लग चुकी है तो आम जनजीवन फिर से पटरी पर लौट रहा है। हालांकि, अभी भी सरकार की तरफे से मास्क पहनने के लिए बोला जा रहा है।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के समापन और कोविड-19 के घटते मामलों की पृष्ठभूमि में होली के मद्देनजर गुलजार बाजार में गुलाल ने एक नया उल्लास पैदा कर दिया है। होली में रंग खेलने के लिए बहुत बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाने वाले सूखे रंग यानी गुलाल, खास तौर पर हर्बल गुलाल बेचने वालों का कहना है कि उन्हें इस साल काफी अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News