3 साल तक शोषण, गर्भपात... नर्स ने डॉक्टर और मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 09:22 PM (IST)
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने अस्पताल के डॉक्टर और व्यवस्थापक पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में नौकरी, वहीं रहने की मजबूरी
पीड़िता ने बताया कि वह दिसंबर 2022 से चौधरी सराय इलाके के एक निजी अस्पताल में काम कर रही थी। वह अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ही रहती थी।
दवा देकर शोषण करने का आरोप
नर्स का आरोप है कि डॉक्टर जैद 2022 से उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा उसे धमकी दी जाती थी कि अगर उसने किसी को बताया, तो अंजाम बुरा होगा शिकायत के मुताबिक, 10 फरवरी 2025 को भी उसे अस्पताल बुलाकर जबरन संबंध बनाए गए और गर्भनिरोधक गोलियां दी गईं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह मानसिक तनाव में आ गई।
मां के साथ भी बदसलूकी का आरोप
जब पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया और वे अस्पताल पहुंचीं, तो डॉक्टर और उनके पिता मोहम्मद असलम ने मां-बेटी के साथ गाली-गलौज की। दोनों को अस्पताल परिसर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोतवाली थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के अनुसार नर्स की लिखित शिकायत के आधार पर डॉक्टर जैद और मोहम्मद असलम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
