इतिहास:आज के दिन दी गई थी तीन स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 19, 2018 - 10:33 AM (IST)

नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने का 19वां दिन इतिहास में दो बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्‍योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्‍मिल, अशफाक उल्‍ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को 1927 में 19 दिसम्बर के दिन ही अलग-अलग जेलों में फांसी दी गई थी। इस दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी के इन मतवालों को काकोरी कांड को अंजाम देने के लिए फांसी पर चढ़ाया गया था। 

उन्नीस तारीख पर हमारे देश के इतिहास में एक और बड़ी घटना दर्ज है। वर्ष 1961 में 19 दिसम्बर के दिन ही भारतीय सेना ने गोवा को 450 साल के पुर्तगाली साम्राज्य से आजाद कराया था। ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा में प्रवेश किया था। इस ऑपरेशन की शुरूआत 18 दिसम्बर, 1961 को की गई थी और अंतत: 19 दिसम्बर को पुर्तगाली सेना ने आत्मसमर्पण किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 19 दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है: 

  • 1842: अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी। 
  • 1927: महान स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दी। 
  • 1931:जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने। 
  • 1934: प्रतिभा पाटिल का जन्म, जो बाद में चलकर भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनीं। 
  • 1961: गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली। 
  • 2007: टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा। 
  • 2012: पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।      

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News