मास्को में ऐतिहासिक विक्ट्री डे परेड, रूस के साथ भारतीय सेना ने भी दिखाई अपनी ताकत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2020 - 01:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दूसरे विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर रूस ने विक्ट्री परेड का आयोजन किया। इस भव्य परेड में रूस और अन्य सेनाओं के साथ भारतीय सेना के जवानों ने भी अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे,  रूस ने उन्हें इस ऐतिहासिक परेड में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। 

PunjabKesari
विजय दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली टुकड़ी का नेतृत्व वीर सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के एक बड़े रैंक के अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। इस रेजिमेंट ने द्वितीय विश्व युद्ध में वीरता के साथ लड़ाई लड़ी थी। अदम्य साहस दिखाने के लिए इस रेजीमेंट के अधिकारियों को अन्य वीरता पुरस्कारों में चार बैटलहॉर्न और दो मिलिट्री क्रॉस से पुरस्कृत किया जा चुका है। 

PunjabKesari

क्यों होता है इस परेड का आयोजन
बता दें कि सोवियत रूस के जाने माने नेता जोसेफ़ स्टालिन ने 22 जून 1945 को आदेश जारी किया कि जर्मन नाज़ी सेना पर जीतने के मौक़े पर मॉस्को के रेड स्क्वायर में सेना की ख़ास परेड का आयोजन किया जाएगा। पहले ये परेड कुछ सालों में एक बार आयोजित की जाती रही, लेकिन 1995 से इसे हर साल मनाया जाने लगा। 1945 के बाद ये दूसरी बार है जब मई के अलावा किसी और दिन इस परेड का आयोजन किया जा रहा है। 
PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News