अमेरिका में मंदिर के बाहर पुजारी पर हमला

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 01:03 PM (IST)

न्यूयॉर्कः न्यूयॉर्क के फ्लोरल पार्क में एक मंदिर के पास एक हिंदू पुजारी पर एक शख्स ने हमला कर दिया। वह अपनी धार्मिक पोशाक पहने हुए थे। अमेरिकी मीडिया ने एक खबर में यह जानकारी दी।

पीआईएक्स 11 समाचार चैनल ने खबर दी कि स्वामी हरीश चंद्र पुरी ने कहा कि बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी धार्मिक पोशाक में शिव शक्ति पीठ के पास से गुजर रहे थे, जब पीछे से एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।

पुरी ने कहा कि उन्हें इतनी बुरी तरह से मारा गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चैनल ने खबर दी कि पुजारी के पूरे शरीर पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने हमले के संबंध में 52 वर्षीय सर्गियो गुएविया को गिरफ्तार किया है। उस पर हमले, उत्पीड़न और अवैध तरीके से हथियार रखने का आरोप लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News