हेलीकॉप्टर दुर्घटना: सीडीएस रावत समेत इन जवानों ने गंवाई जान
punjabkesari.in Wednesday, Dec 08, 2021 - 11:25 PM (IST)

नई दिल्लीः तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बलों के 11 अन्य अधिकारियों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में जान गंवाने वालों में सीडीएस के सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर और स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह शामिल हैं।
In pictures from left to right- Madhulika Rawat, wife of CDS Gen Bipin Rawat, Lance Naik Vivek Kumar 1 Para (SF), NK Gurushewak Singh 9 Para (SF), Lance Naik BS Teja 11 Para (SF)
— ANI (@ANI) December 8, 2021
Gen Rawat, his wife, & 11 Army, IAF personnel died in a chopper crash in Coonoor, Tamil Nadu today pic.twitter.com/8wy5qKxFFl
हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह घायल हुए हैं, वह जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति हैं। उनका वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
In photos from left to right - Naik Jitender Kumar 3 Para (SF), Lt Col Harjinder Singh, Brigadier LS Lidder, Havaldar Satpal Raj
— ANI (@ANI) December 8, 2021
Gen Bipin Rawat, his wife, & 11 Army, IAF personnel died in a chopper crash in Coonoor, Tamil Nadu today pic.twitter.com/slh2EWV8ob
अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना में जान गंवाने वालों की सूची इस प्रकार है:
- जनरल बिपिन रावत,
- मधुलिका रावत (जनरल रावत की पत्नी)
- ब्रिगेडियर एल. एस. लिद्दर
- लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह
- विंग कमांडर पी. एस. चौहान
- स्क्वॉड्रन लीडर के. सिंह
- जेडब्ल्यूओ दास
- जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए.
- हवलदार सतपाल
- नायक गुरसेवक सिंह
- नायक जितेंद्र कुमार
- लांस नायक विवेक कुमार
- लांस नायक साइ तेजा।