Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का इन राज्यों में हाई अलर्ट

punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 03:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नया साल 2026 उत्तर भारत के लिए कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे दृश्यता केवल 50 मीटर तक गिर सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। घने कोहरे के कारण आज सुबह उड़ानों और ट्रेन परिचालन में देरी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शीतलहर की स्थिति 5 जनवरी तक बनी रह सकती है।


उत्तर प्रदेश और बिहार में येलो अलर्ट
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। बिहार के गया और यूपी के कई जिलों में सुबह दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है।


मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट
मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 2 और 3 जनवरी को छिटपुट इलाकों में घना कोहरा देखा जा सकता है। तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।


हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी जारी
कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम जैसे इलाके बर्फबारी से सैलानियों के लिए खुशगवार हैं। वहीं मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड है। हिमाचल प्रदेश में 5 जनवरी तक घना कोहरा और शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति बनी रहेगी।


राजस्थान में ओलावृष्टि और बिजली गिरने से एक मौत
राजस्थान के चूरू जिले के सादुलशहर में ओलावृष्टि और बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीकानेर, चित्तौड़गढ़, अजमेर और चूरू जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंडक और बढ़ गई।


चित्तौड़गढ़ में पांच घंटे तक लगातार बारिश
चित्तौड़गढ़ जिले में पांच घंटे तक बारिश हुई, जोधपुर में कोहरे के कारण फ्लाइट देरी से उड़ान भर सकी। अलवर में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।


अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में यातायात प्रभावित
जैसलमेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में घने कोहरे और बारिश के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे और ठंडक और बढ़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News