Delhi-NCR में झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस और गर्मी से राहत, Yellow अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2024 - 06:19 PM (IST)

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले तीन दिनों तक राजधानी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना रहेगा, लेकिन भारी बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।

राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी
उधर, राजस्थान में भी मानसून की अच्छी बरसात का दौर जारी हैं और राजधानी जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर रुक रुक कर वर्षा हो रही हैं तथा अब तक प्रदेश में 365.49 मिलीमीटर औसत बरसात हो चुकी है जो सामान्य से 41.96 प्रतिशत अधिक हैं। इससे अब तक 12 जिलों में असामान्य वर्षा हो चुकी हैं तथा 25 जिलों में सामान्य से अधिक एवं 11 जिलों में सामान्य बरसात हुई हैं। इससे प्रदेश में किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। हालंकि अभी दो जिलों डूंगरपुर एवं प्रतापढ़ में बरसात की कमी बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत करीब 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में गंगा, गंडक, और कोसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। राजस्थान में इस साल मानसून के बादल इतनी जोर से बरसे कि रेगिस्तान में नदी बहने लगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News