Heavy Rain Alert: दिल्ली में गर्मी से मिलेगी राहत, 70 kmph की रफ्तार से चल सकती है आंधी, IMD ने जारी किया ''रेड'' और ''ऑरेंज'' अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 05:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे शहर में बारिश और तेज हवाओं को लिए 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के जिला-स्तरीय तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। यहां कई जगहों पर मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- WhatsApp New Feature: Facebook-Instagram की तरह अब WhatsApp में भी दिखेगा ये खास फीचर, जल्द खत्म होगा सस्पेंस

दिल्ली के शेष हिस्सों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। इन इलाकों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिनभर आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दो जुलाई, 2024 के बाद इस महीने का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। उस दिन शहर में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर, बद्रीनाथ में चढ़ावे की गड़बड़ी को लेकर गहराई से जांच होनी चाहिए: मायावती का बड़ा बयान

आईएमडी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत रही। जिससे उमस काफी बढ़ गई और मौसम बेहद असहज बना रहा। लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम में 28.3 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 28.6 डिग्री और रिज क्षेत्र में 24.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News