Heavy Rain Alert : 65kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली- एनसीआर समेत इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 11:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के बड़े हिस्से में इस समय दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। दिल्ली से मुंबई तक हो रही लगातार बारिश के बीच बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच IMD ने 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी- तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रभावित इलाकों में 65 kmp की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। आइए राज्यों के अनुसार मौसम का हाल और पूर्वानुमान जानते हैं-

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 से 48 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है और बिजली भी कड़क सकती है। वहीं राजधानी में पारा 26°C से 27°C के बीच रहने की उम्मीद है। 11 जुलाई को 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश और लखनऊ समेत कई जिलों में अलर्ट

यूपी के कई हिस्सों खासतौर पर नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर और बांदा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में 'ऑरेंज अलर्ट' हुआ जारी

पहाड़ी इलाके जैसे देहरादून, नैनीताल, भीमताल, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग और पौड़ी जैसे संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सख्त निर्देश दिए हैं।

 असम और पूर्वोत्तर में बाढ़ का खतरा बरकरार

असम के कामरूप, धुबरी, बारपेटा, कोकराझार, लखीमपुर और कछार सहित कई जिलों में आगमी 3-4 दिनों तक मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं गुवाहटी में पूरे हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे और इसी के साथ गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News