Heavy Rain Alert: आज दिल्ली-UP समेत इन 13 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश मचाएंगे तांडव, IMD ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 12:04 PM (IST)

IMD Monsoon Red Alert : देश भर में मानसून पूरी तरह से रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड सहित देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 4 से 5 दिनों तक देश के मध्य हिस्सों में मानसून बेहद सक्रिय रहेगा। गुजरात, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाएं चलने के आसार हैं।

PunjabKesari

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए आज का दिन बेहद सतर्क रहने वाला है। IMD ने यहां भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया है। दोपहर 3 बजे के आसपास समुद्र में करीब 4.19 मीटर ऊंचा ज्वार-भाटा (High Tide) आने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक हालत में 7 युवतियां और 10 युवक, होटलों के अंदर चल रहा था गंदा काम, जैसे ही दरवाज़ा खुला...

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने लोगों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। किसी भी आपात स्थिति (Emergency) में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है।

PunjabKesari

बात करें अगर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों की तो यहां पिछले कुछ दिनों से जारी रिमझिम और तेज बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। अगले शुक्रवार (10 जुलाई) तक दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दोपहर और शाम के वक्त हल्की बौछारें पड़ सकती हैं जिसके साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

PunjabKesari

1. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में 10 जुलाई तक इन सभी राज्यों में बारिश होगी। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की आशंका है।

PunjabKesari

2. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

राज्य: बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड जैसे राज्यों में बिहार-झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश होगी जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है।

PunjabKesari

3. पश्चिम और दक्षिण भारत

गोवा, कोंकण, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र-कच्छ, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप जैसे राज्यों में तटीय और पश्चिमी इलाकों में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश का दौर अगले 5 दिनों तक बना रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News