कड़ाके की ठंड के बीच 3 दिन जमकर होगी बारिश...IMD ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया
punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2023 - 10:13 AM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच 3 दिन जमकर बारिश होगी। यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरा देखा जा रहा है वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी पड़नी भी शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार केरल, माहे और तमिलनाडु में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई जिलों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में घना कोहरा छाए रहेगा।
#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) remains in the 'Very Poor' category in the National Capital as per the Central Pollution Control Board (CPCB).
— ANI (@ANI) December 14, 2023
(Drone visuals from AIIMS, shot at 7:30 am) pic.twitter.com/c83K3kiNoL
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसलिए हल्की बारिश के साथ एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
