Thunderstorm Alert: 10, 11 और 12 अप्रैल को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का संकट, IMD ने जारी की चेतावनी
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 11:34 AM (IST)
नई दिल्ली: 2026 में मानसून के शानदार आगाज़ के बीच देश के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले साल की रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद इस साल भी मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान सच साबित होते दिख रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, 10, 11 और 12 अप्रैल को उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
यहां देखें देशभर में मौसम का हाल:
1. उत्तर भारत: पहाड़ों पर बिगड़ेगा मिजाज
उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम बदलने वाला है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पर्यटन के लिए जाने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Rainfall and Thunderstorm Alert !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 9, 2026
Light to moderate rainfall with thunderstorm & lightning activity likely to continue over east India on 09th April and over Northeast India during next 5 days. Isolated heavy rainfall also likely over Sikkim, South Assam, Tripura on 09th April… pic.twitter.com/IIDzzaK2bU
2. पूर्वोत्तर भारत: तूफानी हवाओं के साथ बारिश
नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कुदरत का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली कड़कने और भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
3. दक्षिण भारत: मूसलाधार बारिश का अनुमान
दक्षिण के प्रायद्वीपीय राज्यों में भी मानसून पूर्व की गतिविधियों ने तेजी पकड़ ली है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और रायलसीमा में गरज-चमक और धूल भरी आंधी के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
4. पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत: छाए रहेंगे बादल
महाराष्ट्र और गोवा में अगले तीन दिनों तक बादल जमकर बरसेंगे। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
जरूरी सावधानी:
मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों और फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
