Heavy Rain Alert: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22 सितंबर तक होगी भीषण बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट
punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 04:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून अब राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से लौट चुका है। हालांकि बाकी राज्यों में अभी भी इसका असर देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत
उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 और 17 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी यूपी में 16 सितंबर को हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश की आशंका जताई गई है।
पूर्व और मध्य भारत
बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 और 17 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ में भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 17 से 20 सितंबर तक लगातार बारिश होती रहेगी।
यह भी पढ़ें - Gold Price Today: सोने के दामों में आया भारी उछाल, जानें आपके शहर में क्या है रेट?
पूर्वोत्तर भारत
असम और मेघालय में पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 16 सितंबर से लेकर 19 से 22 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश को फिलहाल इससे राहत मिलेगी।
दक्षिण भारत
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में 16 से 19 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें - No Handshake Controversy: सामने आया ICC का बड़ा फैसला, उड़ गई पाकिस्तान की नींद
पश्चिम भारत
मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में 16 से 18 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के कई हिस्सों में भी 16 सितंबर को तेज वर्षा देखने को मिल सकती है।