Heavy Rain Alert: 7 से 13 सितंबर तक इस राज्य में होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 06:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 2–3 घंटों में 6 जिलों नवादा, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें - Heavy Rain Alert: आफत के अगले 24 घंटे, IMD ने इन जिलों मे जारी किया हाई अलर्ट

7 दिन का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे 7 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और ठनका गिरने की आशंका है। 8 से 10 सितंबर के बीच मानसून के और मजबूत होने की संभावना है, जिससे तापमान 3–4 डिग्री तक गिर सकता है।

13 सितंबर तक अलर्ट जारी

9 सितंबर को पूरे बिहार में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट रहेगा। खासकर कैमूर, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की संभावना है। 10 सितंबर से दक्षिण बिहार के जिलों में बारिश तेज हो सकती है। 11 से 13 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में लगातार येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें - GST रिफॉर्म का फायदा: लॉन्च होते ही 6 लाख रुपये सस्ती हुई ये ड्रीम कार

राजधानी पटना का मौसम

राजधानी पटना में फिलहाल बारिश न होने से लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं। लेकिन 8 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दिन गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News