Heavy Rain Alert: 5, 6, 7, 8 , 9, 10 सितंबर तक होगा भारी बारिश का तांडव, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट
punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 03:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि देशभर में 28 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक सामान्य से 48% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान औसतन 75.2 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य बारिश 49 मिमी होती है। पूरे मॉनसून सीजन (1 जून से 3 सितंबर 2025) में अब तक 780.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 721.1 मिमी से लगभग 8% अधिक है।
मौसम की मौजूदा स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
उत्तर भारत में पूर्वानुमान
- उत्तराखंड और राजस्थान में 4 से 8 सितंबर तक भारी बारिश।
- पंजाब में 4 और 10 सितंबर को वर्षा।
- हरियाणा और चंडीगढ़ में 4, 5 और 8 से 10 सितंबर तक बारिश।
- पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 सितंबर को भारी वर्षा का अनुमान।
- पश्चिमी राजस्थान में 6-7 सितंबर को बहुत भारी बारिश।
- पूर्वी राजस्थान में 4 से 7 सितंबर तक लगातार बारिश।
गुजरात और महाराष्ट्र में अलर्ट
- 5 से 6 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी बारिश की संभावना।
- 6-7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी वर्षा का अनुमान।
- कोकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 5 से 6 सितंबर तक बारिश।
- मराठवाड़ा में 6 सितंबर को भारी बारिश।
- 8 सितंबर को भी गुजरात राज्य में तेज वर्षा की संभावना।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत
- अंडमान-निकोबार में 6-7 सितंबर को बारिश।
- पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 और 7 से 10 सितंबर तक भारी वर्षा।
- बिहार में 8 से 10 सितंबर तक तेज बारिश।
- असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 7 सितंबर तक भारी बारिश।
- अरुणाचल प्रदेश में 5 और 6 से 10 सितंबर तक वर्षा।
दक्षिण भारत में बारिश
- केरल और माहे में 6 सितंबर को भारी वर्षा।
- तमिलनाडु में 8 और 9 सितंबर को बारिश की संभावना।
मध्य भारत में बारिश
- पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 से 6 सितंबर तक भारी वर्षा।
- पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 और 6 सितंबर को तेज बारिश।
- विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 5 सितंबर को भारी वर्षा का अनुमान।
IMD की चेतावनी
- तटीय और निचले इलाकों में लोग सतर्क रहें।
- किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह।
- बिजली गिरने और तेज हवाओं को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील।