Heavy Rain Alert: 27, 28, 29, 30, 31 अगस्त तक होगी आफत की बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 06:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली-NCR में लोग इन दिनों उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, लेकिन राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग (IMD) ने इस हफ्ते लगातार बारिश की संभावना जताई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - ट्रंप के 50% टैरिफ के बीच भारत को झटका देने वाली आई खबर! अब क्या करेगी मोदी सरकार

दिल्ली-NCR का मौसम

  • 27 और 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • 29 से 31 अगस्त तक भी इसी तरह का मौसम बने रहने और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

उत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान

  • उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में मॉनसून का असर

  • पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
  • अगले 2–3 दिन तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
  1. ऑरेंज अलर्ट : जालौर, उदयपुर और सिरोही जिलों के लिए जारी।
  2. भारी बारिश की चेतावनी : अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनू, राजसमंद, बाड़मेर, बीकानेर और पाली जिलों के लिए।

हिमाचल प्रदेश में अलर्ट और भूस्खलन

  • लगातार बारिश से हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की घटनाएं सामने आईं।
  • कई दुकानें और इमारतें ढह गईं, राजमार्गों से संपर्क टूट गया और निचले इलाके जलमग्न हो गए।
  1. रेड अलर्ट : कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए।
  2. ऑरेंज अलर्ट : ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, मंडी, कुल्लू और शिमला में भारी बारिश की चेतावनी।

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति

  • उत्तरी ओडिशा के बालासोर, भद्रक और जाजपुर जिलों के 170 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
  • सुवर्णरेखा नदी से बलियापाल, भोगराई और जलेश्वर ब्लॉक के लगभग 130 गांव प्रभावित हुए हैं।
  • बैतरणी नदी के कारण जाजपुर जिले के 45 गांवों में पानी भर गया।
  • भद्रक जिले के धामनगर और भंडारीपोखरी ब्लॉक भी प्रभावित हैं।
  • क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों के कुछ गांवों में भी बाढ़ का असर देखा गया है।
  • बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से 27 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News