गर्मी ने देशभर में मचाया हाहाकार ! 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 07:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अप्रैल के महीने में इस साल तापमान काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है।अप्रैल में बढ़ रहे इस तापमान का असर बिजली सप्लाई, कृषि आदि चीज़ों पर सकता है। इन दिनों तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज़्यादा दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान-

जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 44 डिग्री पहुंच चुका है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 45.8 डिग्री तापमान है। तेज़ी से बढ़ रही इस गर्मी के कारण सूखा और जल संकट भी बढ़ने की उम्मीद है। इससे खेती भी प्रभावित होगी और बिजली की मांग बढ़ने की भी संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News