New Year 2026: देशभर में नए साल का शानदार स्वागत, राहुल-अखिलेश समेत कई राजनेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 06:58 AM (IST)
नेशनल डेस्कः नया साल 2026 पूरे देश में जोश, उमंग और उम्मीदों के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं और बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं। इसी बीच देश के कई बड़े राजनीतिक नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को नए साल की बधाई दी है और खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है।
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 31, 2025
Wishing everyone a very Happy New Year 2026! pic.twitter.com/DqJYctGyM6
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026!” उन्होंने नए साल को सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने का अवसर बताया।
Dear fellow citizens,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 31, 2025
On this joyful New Year, I extend my warmest greetings to all of you.
Let us make this year a mass movement to protect the rights of the vulnerable - the right to work, the right to vote, and the right to live with dignity. Together, let us safeguard our… pic.twitter.com/nUlm5Pfg72
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नए साल के संदेश में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नया साल देश के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन बने। खरगे ने कहा कि काम का अधिकार, वोट का अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार हर नागरिक को मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को सम्मान दिलाने को नए साल का साझा संकल्प बताया।
प्रिय मानवतावादियों,
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 31, 2025
नव वर्ष की हार्दिक बधाई और ‘प्रेम, दया और अपनेपन’ के स्नेहपूर्ण वैश्विक वातावरण और सकारात्मक व्यवहार के विस्तार के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
आज से नयी ज़िम्मेदारी!
नये संकल्पों की तैयारी!
हम इस नव वर्ष को उस हर एक ‘पीडीए प्रहरी’ को समर्पित कर रहे हैं, जो…
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए साल के मौके पर मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय को सबसे अहम बताया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नया साल उन सभी लोगों को समर्पित है जो लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने समानता, सम्मान और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
