गर्मी से तप रहा है जम्मू , लोग हो रहे बेहाल

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 12:22 PM (IST)

जम्मू : जम्मू में भारी गर्मी पड़ रही है। पारा 42 के पार है और अभी तक मानसून का कहीं कोई अता-पता नहीं है। सुबह सात बजे से ही सूरज देवता का प्रकोप शुरू हो जाता है और लोग बेहाल हो रहे हैं। शुक्रवार को भी सबसे गर्म दिन रहा और मौसम विभाग की मानें तो यह अभी तक का सबसे गर्म दिन था। लोग घरों पर रहने को मजबूर हैं और सडक़ें भी सूनसान नजर आ रही हैं।


जम्मू में 10 जून को सबसे गर्म दिन नोट किया गया था और उस दिन पारा 44.4 डिग्री दर्ज किया गया था। रात को भी गर्मी से कहीं कोई राहत नहीं है बल्कि दिन और रात को लोग बराबर की गर्मी मान रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में भी भारी गर्मी पड़ रही है जबकि अमूमन जम्मू से कटरा में गर्मी का फर्क रहता है। वहीं गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश से तापमान में सुधार है और श्रीनगर शहर का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News