School Closed: नवंबर में 9 दिन बंद रहेंगे स्कूल, स्थानीय अवकाश घोषित!

punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 04:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  त्योहारों से सजे अक्टूबर के बाद अब हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए नवंबर का महीना भी खुशियों से भरा रहने वाला है। हरियाणा शिक्षा विभाग के ताज़ा कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2025 में कुल 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इस महीने में धार्मिक पर्वों, सरकारी छुट्टियों और वीकेंड्स की शानदार कॉम्बिनेशन बच्चों को पढ़ाई के साथ आराम और मस्ती दोनों का मौका देगी। नवंबर की शुरुआत ही छुट्टी से होगी क्योंकि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस मनाया जाएगा। यह दिन राज्य के गठन की वर्षगांठ के रूप में हर साल पूरे जोश और गर्व के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, सरकारी दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे।

गुरु नानक देव जयंती पर अवकाश
5 नवंबर (बुधवार) को गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। इस दिन सिख समुदाय विशेष धार्मिक कार्यक्रम और नगर कीर्तन निकालते हैं। कई स्कूलों में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन-संगीत के आयोजन भी होते हैं।

शनिवार-रविवार की वीकेंड मस्ती
नवंबर का महीना इस बार बच्चों के लिए और भी खास है क्योंकि इसमें 5 रविवार पड़ रहे हैं — 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही 8 नवंबर, जो दूसरा शनिवार है, उस दिन भी छुट्टी होगी। यानी छात्रों को हर हफ्ते पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक और आराम का मौका मिलेगा।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर स्थानीय अवकाश
25 नवंबर (मंगलवार) को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। इस दिन लोग सिख धर्म के नवें गुरु के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

नवंबर 2025 की पूरी छुट्टी लिस्ट एक नजर में
1 नवंबर – हरियाणा दिवस
2 नवंबर – रविवार
5 नवंबर – गुरु नानक देव जयंती
8 नवंबर – दूसरा शनिवार
9 नवंबर – रविवार
16 नवंबर – रविवार
23 नवंबर – रविवार
25 नवंबर – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (स्थानीय अवकाश)
30 नवंबर – रविवार

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News