कश्मीर में अलगाववादियों ने 24 नवंबर तक बढ़ाई हड़ताल : शनिवार और रविवार को पूरे दिन ढील

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2016 - 12:08 PM (IST)

श्रीनगर :  कश्मीर घाटी में अलगाववादियों की ओर से आहूत हड़ताल को 24 नवम्बर तक बढ़ाने के बीच आज 133वें दिन भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। अलगाववादियों के संयुक्त नेतृत्व द्वारा आज जारी नए प्रोटेस्ट प्रोग्राम में शनिवार और रविवार को पूरे दिन हड़ताल में ढील दी गई है।


अधिकारियों ने कहा कि हड़ताल की वजह से श्रीनगर और घाटी के अन्य जिलों में अधिकतक दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि, अलगावावदियों द्वारा हड़ताल में बुुधवार शाम चार बजे से हड़ताल में ढील के बाद लालचौक सहित पूरे शहर में रौनक लौट आई। सभी दुकानें खुली और सडक़ों पर निजी के साथ-साथ सार्वजनिक यातायात नजर आया।


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और अशांति की वजह से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हुई है।
घाटी में अधिकतक सार्वजनिक परिवहन सडक़ों से गायब रहे। हालांकि, सिविल लाइन और शहर के बाहरी हिस्से के कुछ इलाकों के साथ साथ घाटी के कुछ अन्य शहरों में कुछ यात्री वाहनों को सडक़ों पर चलते हुए देखा गया। इन इलाकों में कुछ दुकानें भी खुली थी और अंतर जिला कैब भी सडक़ों पर चलते हुए नजर आए।


श्रीनगर और कई बड़े शहरों में 10वीं की बोर्ड और 12 वीं की वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर सडक़ों पर निजी वाहन खासकर कुछ तिपहिये और दोपहिया वाहनों के अलावा कैब चलते दिखे लेकिन सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप्प रही।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News