BJP पर भड़के हार्दिक, कहा- यदि कांग्रेस करती बेमानी तो जल जाता कर्नाटक

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 05:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उठा राजनीतिक तूफान थमने ​का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि बीएस येदियुरप्पा ने बहुमत मिलने के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी बीच गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बी एस येदियुरप्पा को शपथ दिलाने के निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जो हुआ है यदि कांग्रेस ऐसा करती तो भाजपा राज्य को जला देती। 


कांग्रेस की सोच पर गर्व 
हार्दिक ने ट्वीट कर कहा कि आज मुझे कांग्रेस की ईमानदारी और संवैधानिक सोच पर गर्व हैं। कर्नाटक में BJP ने जो किया अगर ऐसा कांग्रेस ने किया होता तो राज्य कब का हिंसा की आग में झोंक जाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बेमानी करना नहीं आता, इसलिए चार राज्यों में ज्यादा सीट होने के बावजूद भी सरकार नहीं बना पाए। बता दें कि भाजपा राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में 104 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं चुनाव के बाद बने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 116 विधायक हैं। इस गठबंधन ने भी राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बुधवार शाम बी. एस. येदियुरप्पा को नई सरकार गठित करने और वीरवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था। कांग्रेस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण के खिलाफ बुधवार देर रात सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। कांग्रेस की याचिका पर देर रात 2 बजे से लेकर सुबह 5:30 बजे तक सुनवाई चली। याचिका में भाजपा के बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा की शपथ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News