भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर ''हर घर तिरंगा'' अभियान के तहत ठाणे जिले में फहराए जाएंगे 17 लाख तिरंगे

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 12:32 PM (IST)

ठाणे: केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरों के ऊपर फहराने के लिए कुल 17 लाख तिरंगे वितरित किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 'हर घर तिरंगा' अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है, जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मद्देनजर मनाया जा रहा है। जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ''ठाणे की सीमा में कुल 3,92,478 घर और 13 लाख निजी व सरकारी भवन हैं।

इन संपत्तियों पर 17 लाख झंडे फहराने की योजना है।'' उन्होंने कहा कि उत्सव के मद्देनजर जिले में 21 गतिविधियों की योजना बनाई गई है। ठाणे जिला परिषद (जेडपी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली सतपुते ने बताया, घरों पर तिरंगा फहराने का महत्व बताने के लिए 7,500 विद्यार्थियों को 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 80,000 विद्यार्थियों को 'तिरंगा राजदूत' के रूप में नियुक्त किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News