Apple की 50वीं सालगिरह पर बड़ा धमाका: iPhone 17 Pro Max पर भारी छूट, ऑफर्स के बाद कीमत घटकर हो गई इतनी
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 04:24 PM (IST)
Gadget Desk: टेक कंपनी Apple Inc. ने अपनी 50वीं सालगिरह के मौके पर ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स और अन्य डिवाइसेज़ पर शानदार छूट का ऐलान किया है, जिससे महंगे Apple प्रोडक्ट अब पहले से सस्ते में मिल रहे हैं।
Imagine Store पर मिल रहा यह ऑफर
iPhone 17 Pro Max अब भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन की लॉन्च कीमत 1,49,900 रुपये थी, लेकिन अब ऑफर्स के बाद इसकी कीमत घटकर करीब 1,02,900 रुपये हो गई है। यह ऑफर खास तौर पर Imagine Store पर मिल रहा है, जो Apple का अधिकृत रीसेलर है। इस डील में ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 4000 रुपये का बैंक कैशबैक और 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और पुराने फोन पर 36,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी दिया जा रहा है। इन सभी ऑफर्स को जोड़ने पर फोन की कीमत काफी कम हो जाती है।
iPhone Air पर भी मिल रहा ऑफर
इसी तरह iPhone 17 Pro की कीमत भी घटकर करीब 89,900 रुपये तक पहुंच गई है। इस सेल में सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि अन्य Apple डिवाइस पर भी छूट दी जा रही है। iPhone Air पर भी ऑफर मिल रहा है। वहीं iPad 2025 का WiFi वेरिएंट अब 34,900 रुपये की जगह 31,900 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा Apple Watch के अलग-अलग मॉडल्स पर भी कीमत कम की गई है।
अगर फीचर्स की बात करें, तो iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा और स्मूद 120Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें नया A19 Pro चिप और 12GB RAM है, जिससे फोन बहुत तेज चलता है और AI फीचर्स को आसानी से सपोर्ट करता है। कैमरे में 48MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है, जो 8x तक जूम कर सकता है। बैटरी भी मजबूत है, जो लगभग 37 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसके अलावा WiFi 7 और नया डिजाइन इसे और प्रीमियम बनाते हैं। यह सेल उन लोगों के लिए अच्छा मौका है, जो Apple के महंगे प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं।
