iPhone 17 Pro Discount: जल्दी से खरीद लें iPhone 17 Pro, इस सेल में मिल रहा है ₹53,000 तक का  डिस्काउंट, चेक करें ऑफर

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 05:37 PM (IST)

 iPhone 17 Pro Discount: आगर आप iPhone 17 Pro खरीदने का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट टाइम हैं। Vijay Sales पर चल रही 'ऐप्पल डेज सेल' (11 से 16 अप्रैल तक) में इस फोन पर भारी डिस्काउंट देखा गया है। डिस्काउंट के बाद इस प्रीमियम फोन को आप iPhone 17 की कीमत के आसपास खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि कितना डिस्काउंट आप हासिल कर सकते हैं।

PunjabKesari

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

₹1,34,990 की लॉन्च कीमत वाला यह फोन सेल में ₹1,28,190 पर लिस्टेड है यानि की आप सीधे तौर पर पहले तकरीबन ₹6,800 की सीधी बचत कर सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स के इस्तेमाल पर ₹4,000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है। दूसरा बड़ा फायदा एक्सचेंज पर है। यदि आप अपना पुराना iPhone 15 एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹45,000 तक की वैल्यू मिल सकती है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर कुल बचत ₹53,000 के पार चली जाती है।

iPhone 17 Pro की खासियत?

ऐप्पल का यह मॉडल अपनी परफॉरमेंस के लिए मशहूर है। इसमें आपको 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR पैनल मिलेगा। प्रोसेसर के लिए दुनिया का सबसे पावरफुल A19 Pro चिपसेट मिलेगा। कैमरे की बात करें तो रियर में 48MP का प्राइमरी सेंसर और सेल्फी के लिए 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा ऑप्शन मिलेगा।

 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News