आज से होगी हाजी अली दरगाह में महिलाओं की एंट्री, चढ़ाएंगी फूल और चादर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2016 - 11:15 AM (IST)

मुंबई: मुंबई की हाजी अली दरगाह के अंदर जाने पर प्रतिबंध हटने के बाद महिलाएं आज यहां पहली बार प्रवेश करेंगी। भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की सह-संस्थापक साफ़िज़ नियाज़ के मुताबिक, देशभर की करीब 80 महिलाएं आज वहां जाएंगी और चादर और फूल चढ़ाएंगी। 2 साल पहले भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन ने दरगाह के मुख्य हिस्से में महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को चुनौती दी थी।

लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद 24 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट दरगाह के अंदरूनी हिस्से में महिलाओं को जाने की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि था अगर दरगाह के एक पॉइंट तक पुरुषों को जाने की इजाजत है और महिलाओं को नहीं तो ये दिक्कत की बात है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News