दर्दनाक हादसा : ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 4 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 10:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : गुजरात के राजकोट जिले में एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर के कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार रात मेटोडा जीआईडीसी क्षेत्र में हुई। उन्होंने पत्रकारों को बताया, "तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।"

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था जिसे कुछ ही घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान बंसीभारती गोस्वामी के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान विजय गंगाडिया और उसके भाई विशाल गंगाडिया के रूप में हुई है। दोनों सुरेंद्रनगर के निवासी थे और जीआईडीसी क्षेत्र में पेंटर के रूप में काम करते थे। मृतकों में ऑटो रिक्शा चालक समीर वरानिया और एक अज्ञात यात्री भी शामिल हैं। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News