जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बंदूकधारियों ने ईंधन स्टेशन से 3.50 लाख रू लूटे

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 12:38 PM (IST)


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को एक ईंधन स्टेशन से 3.50 लाख रूपये नकद लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बंदूकधारियों ने देर शाम जिले के नाडीगाम में स्थित ईंधन स्टेशन पर इस घटना को अंजाम दिया।

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News